ऑनलाइन फॉर्म भरने का आसान तरीका हिंदी में | How to Fill Online Forms in Hindi


Online form kaise bhara jata hai?

आजकल अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं के online form भरे जाते हैं। हम में से बहुत से लोगों को कई बार फॉर्म भरने में परेशानी होती है तो हम साइबर कैफे की मदद लेते हैं या किसी दोस्त की मदद लेते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की online form kaise bhara jata hai ताकि आप online form bharne ka tarika hindi me जान सकें।

जिससे आप आसानी से खुद के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के online form भर सकते हैं और एडमिट कॉर्ड डाउनलोड कर के सेव कर सकते हैं। हमारी नज़र में आया है कि जब भी किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म आता है तो लोगों के सामने यही सवाल होता है कि online form kaise bhare? और लोगों को उसे भरने में दिक्कतों का सामना करना पडता है।

कई लोग साइबर कैफे वालों को पांच-पांच सौ रुपए देकर दो-तीन बार में अपना online forms भरवाते हैं। पहले तो परीक्षा फॉर्म की फीस पांच सौ-छह सौ रुपए है ऊपर से उसे भरने के लिए आपको उतने ही पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। परीक्षा देने भर के लिए आपको इतने पैसे खर्च करने पड़ जाते हैं। इस समस्या से बचने का उपाय है कि आप अपने आप जान लें कि online form kaise bhare.

तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे आसानी से भर सकते हैं प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म?

Online form भरने का यह है आसान तरीका

सामान्यत: जो भी online form भरने होते हैं उनमें लगभग एक जैसी ही जानकारियां मांगी जाती हैं जैसे, नाम, पिता का नाम, पता, कैटेगरी, आपकी पुरानी परीक्षाओं की जानकारी (हाईस्कूल या हायर सैकेंडरी के अंक, अनुक्रमांक) आदि। अगर आपको खुद फॉर्म भरना है तो ये सारी जानकारियां आप एक जगह सेव कर के रख लीजिए।

इनके अलावा आपसे एक पासपोर्ट साइज़ तस्वीर मांगी जाती है, जिसका साइज़ अमूमन 20 से 50 केबी रहता है। साथ ही आपके हस्ताक्षर भी मांगे जाते हैं, जिसका साइज़ ज़ीरो से 20 केबी के बीच मांगा जाता है। इन्हें भी बाकी जानकारियों के साथ सेव कर लीजिए। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपसे आपके बाएं या दाएं हाथ के अंगूठे का निशान मांगा जाता है तो वो भी एक जगह सेव कर लीजिए।

अगर ये सभी जानकारियां आपके पास हैं तो आपको साइबर कैफे में पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। आप साइबर कैफे जाइए, एक कम्प्यूटर लीजिए या आपके पास खुद का कम्प्यूटर है या मोबाइल पर भी आप online form भर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा का form खोलिए, सारी जानकारियां उसमें भरिए, जो कि आपके पास पहले से ही तैयार हैं।

इसके बाद आपके पास पेमेंट करने का चुनाव आएगा तो आप ऑनलाइन बैंकिंग या क्रेडिट या डेबिट कॉर्ड से पेमेंट कर सकते हैं। आपका online form भर जाएगा। इसके बाद जब आपका एडमिट कॉर्ड आए तो उसे डाउनलोड करके सेव कर लीजिए।

आप अपना परीक्षा फॉर्म भी सेव कर के रख लीजिए। इससे आपको अनुक्रमांक देखने के लिए भटकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर आपको किसी दूसरे की आवश्यकता नहीं होगी, आप अपने आप कोई भी online form भर सकते हैं।

क्या Online form गलत होने से डरते हैं?

अगर आपको घबराहट होती है कि कहीं गलती से आपका online form गलत भरा गया तो क्या होगा, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है। जब तक आप पैमेंट नहीं करते हैं तब तक आपको कोई दिक्कत नहीं है, आप दोबारा form भर सकते हैं। फीस जमा करने से पहले आप अच्छी तरह अपनी भरी हुई जानकारियों को जांच लें।

खुद से form भरने का फायदा ये है कि आपको अलग-अलग भटकना नहीं पड़ेगा, आपकी परीक्षाओं से जुड़ी सारी जानकारियां आपके पास होंगी। इन्हें एक जगह सेव करके रख लीजिए ताकि जब परीक्षा परिणाम आए तो आप आराम से जांच लें। आपको कुछ भी प्रिंट आउट निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सारा कुछ आपके पास सॉफ्टकॉपी में सेव होगा।

आपके कम्प्यूटर या मोबाइल में आपकी सारी जानकारी सेव होगी। तो अब आपको पता चल ही गया होगा कि आप online form kaise bhare, इसलिए आगे से अपना online form खुद ही भरिए।

Online form kaise bhare, online form bharne ka tarika, online form bharne ka tarika in hindi, online form bharne ka tarika video, admission form bharne ka tarika, online pf form bharne ka tarika, admission form, online forms in gorakhpur, examination form, online form kaise bhare in hindi, online job form bharne ka tarika, pradhan mantri awas yojana form bharne ka tarika
Next Post Previous Post
1 Comments
  • Unknown
    Unknown 10 सितंबर 2021 को 4:25 pm बजे

    true

Add Comment
comment url